धारवाड़ जिला प्रभारी मंत्री जगदीश शेट्टर व दक्षिण कन्नड़ जिला प्रभारी मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी ने अपने जिलों में 15 से 24 जुलाई तक लॉकडाउन की घोषणा की है। शेट्टर ने कहा कि जिले के लोग संक्रमण रोकने के लिए मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने व सामाजिक दूरी बनाकर रखने के नियमों का पालन नहीं कर रहे, इस वजह से जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। धारवाड़ जिले में 15 जुलाई को सुबह ९ बजे से 24 जुलाई को शाम 8 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।दक्षिण कन्नड़ जिला प्रभारी मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी ने भी बैठक के बाद मेंगलूरु में 15 से 24 जुलाई तक जिले में लाकडाउन लगाने की घोषणा की है।