
स्वाइन फ्लू से फिल्म निर्देशक की मौत !
बेंगलूरु. फिल्म निर्देशक, लेखक व अभिनेता शंकरलिंगा सुग्गनहल्ली की शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल ने मौत का कारण स्वाइन फ्लू बताया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया है।
बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद 2 सितम्बर से वे बीजीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती थे। 8 सितम्बर को हालत नाजुक हो गई।
उन्हें एक्स्ट्रारपोरियल मैम्ब्रेन ऑक्सीजेनेशन (ईसीएमओ) डिवाइस पर रखा गया है। आठ नवम्बर को वे कोमा में चले गए और शुक्रवार को मृत्यु हो गई।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी (शहरी) डॉ. वेंकेटेश गुलूर ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। इस वर्ष अब तक स्वाइन फ्लू से ये 20वीं मौत है।
---
आइएमए ज्वेल्स के दो साल पूरे
बेंगलूरु. शहर के प्रमुख आभूषण चेन-आइएमए ज्वेलस ने दो साल पूरे कर लिए हैं। आइएमए समूह के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद मंसूर खान ने कहा कि दो साल की इस अवधि में कंपनी ने 5 हजार किलो सोना का विपणन किया।
कंपनी के अभी दो शो रूम- लेडी कर्जन रोड और जयनगर चतुर्थ ब्लॉक में हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई, राजकोट, नागपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलूरु में स्थित कंपनी के कारखाने से सोने की आपूर्ति होती है। कंपनी की आगे विस्तार की भी योजना है।
Published on:
17 Nov 2018 07:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
