10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस विधायकों से ना करें संपर्क: भाजपा आलाकमान ने दिए निर्देश

आलाकमान ने कहा कि कुछ असंतुष्ट विधायक राजनीतिक लाभ लेने के लिए भाजपा के नाम का दुरुपयोग कर सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 10 Jun 2018, 7:01 PM IST

bjp

कांग्रेस विधायकों से ना करें संपर्क: भाजपा आलाकमान ने दिए निर्देश

बेंगलूरु. कर्नाटक में खंडित जनादेश के बाद ढाई दिन की सरकार चला चुकी भाजपा गठबंधन में उभरे असंतोषा को लेकर काफी सतर्क है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी आलाकमान ने प्रदेश के नेताओं को कांग्रेस और जद एस के असंतुष्ट विधायकों से संपर्क नहीं साधने का स्पष्ट निर्देश दिए हैं। आलाकमान ने कहा कि कुछ असंतुष्ट विधायक राजनीतिक लाभ लेने के लिए भाजपा के नाम का दुरुपयोग कर सकते हैं। आलाकमान ने लोकसभा चुनाव की तैयारी करने और गठबंधन सरकार के खिलाफ जनांदोलन शुरु करने के लिए कहा है।


येड्डियूरप्पा का दावा: कई असंतुष्ट विधायक संपर्क में, भाजपा में हो सकते हैं शामिल
सत्तारुढ़ गठबंधन में मंत्री नहीं बनाए जाने और विभागों के बंटवारे को लेकर चल रहे घमासान के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी एस येड्डियूरप्पा ने शनिवार को दावा किया कि कांग्रेस और जद-एस के कई असंतुष्ट विधायक पार्टी के सपंर्क में हैं और वे भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, येड्डियूरप्पा ने ऐसे विधायकों के नाम का खुलासा नहीं किया।

येड्डियूरप्पा ने शनिवार को यहां भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में कहा कि दोनों दलों के कई असंतुष्ट नेताओं ने भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई है। उन्होंने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि पार्टी ऐसे नेताओं को लेगी या नहीं। उन्होंने ऐसे नेताओं के नामों का खुलासा करने से भी इनकार कर दिया। येड्डियूरप्पा ने कहा कि वरीयता के आधार पर किसे किस वक्त पार्टी में शामिल करना है इस बारे में जिला स्तर के नेता निर्णय करेंगे।

उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार में चल रहे मतभेदों का हम फायदा उठाने की कोशिश नहीं करेंगे। वे अच्छी तरह जानते हैं कि यह सरकार कितने दिन चलेगी। लेकिन तब तक भाजपा जनता की अपेक्षा के अनुरूप विपक्ष के रूप में काम करेगी।

उन्होंने कहा कि 23 मई को गठबंधन सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही राज्य में प्रशासन ठप है। जद-एस को महत्वपूर्ण विभाग सौंपकर कांग्रेस उसके सामने पूरी तरह नतमस्तक हो गई और उसके नेता खुद ही पार्टी को खत्म करने पर तुले हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में सत्ता छीनने से अधिक हमारे लिए 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी को सत्ता में लाकर नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना हमारा लक्ष्य है, जिसके लिए युवा मोर्चा को अभी से चुनावों की तैयारियों में जुट जाना होगा। येड्डियूरप्पा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को निराश होने के बजाय मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाकर मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प करना चाहिए। प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष व सांसद प्रताप सिम्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।