30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हल्की भाषा का प्रयोग न करें

भाषा की शालीनता बनाए रखने पर ही व्यक्ति की गरिमा बढ़ती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 28 Aug 2018, 6:23 PM IST

janism

हल्की भाषा का प्रयोग न करें

बेंगलूरु. जय परिसर महावीर धर्मशाला में जयधुरन्धर मुनि ने कहा कि वाणी वीणा के समान होनी चाहिए, जिससे हमेशा मधुर ध्वनि निकलती है।
उन्होंने कहा कि किसी के दिल में उतरना या दिल से उतरना वाणी पर ही निर्भर है। किसी पर तलवार, बंदूक आदि से प्रहार करने से पूर्व 10 बार सोचने वाले इंसान को वाणी का प्रयोग करने से पहले सौ बार सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाषा की शालीनता बनाए रखने पर ही व्यक्ति की गरिमा बढ़ती है। रेकारा, तुकारा युक्त हल्की भाषा का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। इस मौके पर संगीता छल्लाणी, सीमा वागरेचा ने 6, आशा श्रीश्रीमाल ने 7, नंदिनी खाबियाने 24 उपवास के प्रत्याख्यान ग्रहण किए।


अभिषेक का पूजन पढ़ाया
मैसूरु. हल्लदकेरी स्थित सुविधिनाथ राजेंद्र मंदिर में संत रत्नसेन सूरीश्वर की निश्रा में उषादेवी पुखराज भंडारी को आत्मश्रैया 18 अभिषेक का पूजन पढ़ाया गया। इस मौके पर रुपेश गुरु ने विधि विधान कराया। राजेंद्र संगीत मंडल व राजेंद्र महिला मंडल ने पूजा पढ़ाई। संघ अध्यक्ष शांतिलाल हरण, सुमतिनाथ जैन संघ के अध्यक्ष अशोक दातेवाडिया, बाबूलाल मुणोत आदि उपस्थित थे।

राखी पूर्णिमा मेले में उमड़े भक्त
बेंगलूरु. दक्षिण नाकोड़ा तीर्थ संकट मोचन पाŸव भैरव धाम, अरसीकेरे मे राखी पूर्णिमा मेला हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर टिपटूर के मुकेश कुमार फूलचंद पोरवाल परिवार ने भैरव देव को राखी बांधी एवं मुडिगेरे के प्रवीण कुमार चंपालाल परिवार ने घेवर अर्पण किया। भैरव को छप्पनभोग, 108 श्रीफल, पंचमेवा, पुष्प अर्पण एवं तेल चढ़ाया गया। ऑल इण्डिया जैन आगम ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे। तुमकुरू के अर्हम गौतम ग्रुप ने सरस्वती पूजन के साथ नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।

मेले में बेंगलूरु भेरुलाल टलावत परिवार ने भैरव की 108 दीपक की आरती की। मुंबई, पुणे, बेंगलूरु, चित्रदुर्गा, हासन, तुमकुरू, अरसीकेरे, शिवमोग्गा, टिपटूर, सकलेशपुर, मुडिगेरे, चिकमगलुर, कडुर, तरीकेरे, बेलूर, बाणावर आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक कुमार सुराना ने स्वागत किया। अजय गुरु ने विधिवत पूजन किया। ललित बर्मन एंड पार्टी ने संगीत प्रस्तुति दी। महिला मंडल ने व्यवस्थाएं संभाली।