
चीनी मिल के बाहर दिया धरना
मण्ड्या. गन्ना उत्पादक किसानों को चौदह दिनों में गन्ने की बकाया राशि के भुगतान के आदेश के बावजूद चीनी मिल के मालिकों ने अब तक किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं किया है। इसे लेकर गुरुवार को किसानों ने मद्दूर तहसील के कोप्पा स्थित चीनी मिल के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की। जिला अधिकारी मंजूश्री ने चीनी मिल मालिकों को आदेश दिया था कि वे 14 दिन में किसानों को भुगतान कर दें। इसके बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया है।
प्रस्तावित राजमार्ग परियोजना रद्द हो
मैसूरु. बंडीपुर टाइगर रिजर्व में प्रस्तावित राजमार्ग परियोजना के विरोध में पर्यावरणविदों ने गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर
धरना दिया। धरने में शामिल लोगों ने केंद्र व प्रदेश सरकार से प्रस्ताव वापस लेने की मांग की। इस संबंध में उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। जिसके अनुसार राजमार्ग बनने से जंगल और वन्यजीव बुरी तरह प्रभावित होंगे। वन संपदा की चोरी व वन्यजीवों के शिकार की वारदातें बढ़ेंगी। पर्यावरण को
नुकसान पहुंचेगा।
पर्यटकों के लिए खोला प्याऊ
मैसूरु. भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, कन्नड़ वैदिके व अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा दशहरा महोत्सव पर पर्यटकों की सुविधा के लिए केआरएस चौहारा पर नि:शुल्क पेयजल की व्यवस्था की गई। स्काउट्स गाइड्स के मुख्य आयुक्त विश्वनाथ ने उद्घाटन किया। महेंद्रसिंह राजपुरोहित, मंत्री श्रीसा भट्ट, कन्नड़ वैदिके अध्यक्ष बालकृष्ण आदि ने मदद की। पिछले बारह वर्षों से यह सेवा की जा रही है। प्याऊ महोत्सव तक जारी रहेगी।
लॉरी की टक्कर से बाइक सवार की मौत
मण्ड्या. केआरपेट तहसील में लॉरी व बाइक भिड़त में बाइक सवार की मौत हो गई। केआरपेट थाने के उपनिरीक्षक आनंद गौड़ा के अनुसार वडरहल्ली गांव निवासी विश्वनाथ (26) गुरुवार को बंडीहोल्ली गांव स्थित बैंक में पैसा जमा करवाकर वापस लौट रहा था। कोप्पाहल्ली गांव के बस स्टैंड के पास उसकी बाइक सामने से आ रही लॉरी से टकरा गई। विश्वनाथ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने लॉरी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
12 Oct 2018 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
