17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरु तत्त्व की महिमा अपरंपार

सद्गुरु के प्रति जिसके हृदय में पूर्ण बहुमान भाव है उस आत्मा का तो अवश्य मोक्ष होता है

2 min read
Google source verification
janism

गुरु तत्त्व की महिमा अपरंपार

मैसूरु. सुमतिनाथ जैन संघ के महावीर भवन में जैनाचार्य विजय रत्नसेन सूरीश्वर ने कहा कि गुरु का बहुमान यह मोक्ष का अवंध्य कारण है। अर्थात् जिसके हृदय में अपने गुरुदेव के प्रति पूर्ण बहुमान भाव है, उसका अवश्य मोक्ष है। उन्होंने कहा कि जीवन में अन्य गुणों को आत्मसात करने से आत्मा का मोक्ष हो भी सकता है और न भी हो सकता है, परंतु अपने भवोदधि तारक उपकारी सद्गुरु के प्रति जिसके हृदय में पूर्ण बहुमान भाव है उस आत्मा का तो अवश्य मोक्ष होता है।


दादी परिवार की रक्षा कवच
मैसूरु. स्थानकवासी जैन संघ के स्थानक भवन में डॉ समकित मुनि ने कहा कि दादी परिवार की रक्षा कवच होती है। घर का सौभाग्य भी होता है, जिनके पास बैठने मात्र से दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल सकता है। उन्होंने कहा कि कांपते हाथों में बहुत बड़ी ताकत होती है। बूढ़ी जुबान में ताकत होती है, आपको भाग्यवान बनाने की व दुर्भाग्य बनाने की ताकत होती है। उनके पास आशीर्वाद रूपी ताकत होती है। हम मेहनत करने के बाद भी असफल हो रहे हैं। ऐसे समय में उन बूढ़े हाथों का सहारा लेकर देखें, विघ्न बाधाएं अपने आप दूर हो जाएंगी। सभा में अजीतमल कोठारी, किशोर कोचर, नंदू, राजेंद्र भंसाली, मांगीलाल चोरडिय़ा आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।


धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव
मण्ड्या. जिले के श्रीरंगपट्टण तहसील के पिहल्ली गांव में स्थित वीर आंजनेय स्वामी देवस्थान का वार्षिक उत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर देवस्थान में विशेष पूजा में भाग लेने के लिए आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर को भव्य रोशनी व फूलमाला से सजाया गया। शाम को निकली शोभा यात्रा जगह-जगह स्वागत किया गया।

बाढ़ पीडि़तों को मदद
मद्दूर के जामा मस्जिद कमेटी व मद्दुर मुस्लिम समुदाय की ओर से कोडुगू बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए सामग्री से भरा वाहन जिलाधिकारी मंजूश्री के निर्देशन में रवाना किया गया। अध्यक्ष रफीक खान, उपाध्यक्ष फिरोज खान आदि उपस्थित थे।