
हर्षिता, कल्पना के सिर सजा विजेता का ताज
बेंगलूरु. माहेश्वरी महिला मंडल बैंगलोर ने दिनांक 28 जुलाई को दोपहर 3बजे माहेशवरी भवन में 'सुश्रीता नारी: सम्मान योग्य नारीÓ प्रतियोगिता का आयोजन किया। सर्वप्रथम भगवान महेश की पूजा प्रकाशकीय मुन्दडा, सावित्री मालू, पुष्पा सारडा, उपाध्यक्ष कान्ता काबरा, आशा बिसानी, सचिव श्रीमती श्वेता बियाणी ने की।
निर्णायक सरला जैन, ललिता ने तीन राउंड में पारिवारिक, समाजिक, राजनैतिक प्रश्नों के साथ ही रोजाना की परिस्थितियों से संबंधी में प्रश्न पूछे। पुरस्कार विजेता रहीं हर्षिता राठी, कल्पना बाहेती को ताज पहनाकर पुरस्कार दिया गया। संचालन सुनीता लाहोटी ने किया, धन्यवाद सहसचिव विजयलक्षमी सारडा ने दिया।
भगवंतों ने बताया है तिरने का मार्ग
बेंगलूरु. जय परिसर महावीर धर्मशाला में जयधुरन्धर मुनि ने कहा कि तीर्थंकर भगवंतो ने सभी जीवों पर परम उपकार करते हुए तिरने का मार्ग बताया है। उन्होंने कहा कि जो श्रावक श्राविका भगवान के बताए हुए मार्ग का अनुसरण करता है वो अपने अत्यंत दुर्लभ मानव जीवन को सफल कर तिर जाता है। धर्म आराधना में श्रावक श्राविका एवं साधु साध्वी एक दूसरे के पूरक हैं।
मात्र नाम से ही नहीं अपितु गुणों से भी सच्चे एवं अच्छे श्रावक बनना है। सभा से पहले सुबह कर्म-विज्ञान कक्षा का आयोजन हुआ, जिसमें कर्म-सिद्धांत का वैज्ञानिक विश्लेषण करते हुए युवाओं का मार्ग दर्शन किया। मंत्री कनकराज चोरडिय़ा ने बताया कि रविवार को मध्याह्न 2.30 बजे विशेष प्रवचन होगा।
क्वालिटी का वर्ष 2020 तक 100 करोड़ के कारोबार का लक्ष्य
बेंगलूरु. पगारिया फूड प्रॉडक्ट समूह कंपनी क्वालिटी ने वर्ष 2020 तक कारोबार बढ़ाकर 100 करोड़ रुपए करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के प्रबंध निदेशक नरेश पगारिया ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में हमने 40 करोड़ रुपए का कारोबार किया था, जिसके 2020 तक बढ़ाकर 100 करोड़ रुपए करने का लक्ष्य है। शहर में कंपनी के उत्पाद लांच करते हुए पगारिया ने कहा कि सुबह के नाश्ते के सेरेल का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। इस मौके पर कंपनी के निदेशक (बिक्री व विपणन) धीरज जैन भी उपस्थित थे।

Published on:
29 Jul 2018 06:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
