उन्होंने इस बात की उम्मीद जताई कि तिरुपति में आयोजित होने वाले दक्षिण अंचल युवजन उत्सव में कर्नाटक विश्वविद्यालय को अधिक से अधिक पुरस्कार प्राप्त हो। कुल सचिव डॉ. के.एस. होसमनी ने विचार व्यक्त की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रो. शिवकुमार के., सांस्कृतिक विभाग की उपाध्यक्ष शारदा भट्ट उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी प्रतिनिधी नीतिश डंबल ने किया। अतिथियों का स्वागत यशोदा धूलन्नवर ने किया। अतिथियों का परिचय करुणा अमृस्कर ने कराया। अंत में जिमखाना के अध्यक्ष प्रो. के. शिवकुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।