11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाल्मीकि जयंती से भी दूर रहे थे कुमारस्वामी और देवेगौड़ा

तबीयत खराब होने के कारण कुमारस्वामी कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाए थे

less than 1 minute read
Google source verification
HDK

स्थानीय मुद्दे जल्द सुलझाए कांग्रेस आलाकमान : कुमारस्वामी

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी शनिवार को राज्य सरकार की ओर से आयोजित टीपू जयंती के मुख्य कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे। कुमारस्वामी वाल्मीकि जयंती समारोह से दूर रहे थे। ऐन मौके पर तबीयत खराब होने के कारण कुमारस्वामी कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाए थे। वाल्मीकि पुरस्कार के लिए चुने गए उनके पिता व पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा भी लंदन जाने के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम समारोह में नहीं गए थे। हालांकि, हवाई अड्डा जाते वक्त वे विधानसौधा परिसर में स्थिति वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए कुछ पल रुके थे।

सरकारी स्तर पर 27 जयंती समारोह
सचिवालय के अधिकारियों के मुताबिक राज्य में सरकारी स्तर पर 27 विभूतियों व महापुरुषों की जयंती मनाई जाती है। इस सूची में टीपू सुल्तान जयंती २५ वें स्थान पर है। इसमें सबसे अंत में १५वी सदी के तेलुगू कवि महायोगी विमण्णा का नाम जुड़ा है। सरकार की ओर से बसव, वाल्मीकि, कनकदास जयंती भी मनाई जाती है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग