2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वार्षिकोत्सव में भजनों की मनोहर प्रस्तुति

मध्यरात्रि को जागरण में चौसठ जोगणी ए देवी रे मदरिए रमझाव...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 13 Oct 2018, 5:51 PM IST

jainism

वार्षिकोत्सव में भजनों की मनोहर प्रस्तुति

मंड्या. टी नरसीपुरा में सीरवी समाज, बन्नूर का शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में प्रथम वार्षिक उत्सव गुरुवार रात को धूमधाम से मनाया गया। रात्रि में युवा पुरुष-महिलाओं ने गरबा नृत्य किया। मध्यरात्रि को जागरण में चौसठ जोगणी ए देवी रे मदरिए रमझाव....आदि भजनों की प्रस्तुति पर भक्त झूमते रहे।


प्राथमिक प्रशिक्षण शुरू
मंड्या. रामनगर जिले के चन्नपट्टणा तालुक में कुडलुर मार्ग पर स्थित वीर दुर्गा दास भवन में शुक्रवार को क्षत्रिय युवक संघ का त्रिदिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। संघ के खेतसिंह चांदेसरा ने स्वागत करते हुए शिविर की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। शिविर की व्यवस्था लक्ष्मण सिंह, बालासिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, हीरसिंह, नागरतन सिंह ने संभाली। शिविर में 53 युवाओं ने भाग लिया। नवनिर्मित राजपूताना हाऊस का उद्घाटन हुआ। पवन सिंह बिखानीया ने वीर दुर्गादास की जीवनी पर प्रकाश डाला।


एस रवि ने संभाला कार्यपालक निदेशक का प्रभार
बेंगलूरु. एस.रवि ने पावरग्रिड, दक्षिणी क्षेत्र पारेषण प्रणाली-2 के कार्यपालक निदेशक के रूप में प्रभार संभाला। दक्षिणी क्षेत्र पारेषण प्रणाली-2 के अंतर्गत कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी राज्यों में स्थित सबस्टेशन और परियोजनाएं शामिल हैं। रवि को एनटीपीसी और पावरग्रिड में काम करते हुए पावर ट्रांसमिशन सिस्टम के प्रचालन और रखरखाव तथा विद्युत परियोजनाओं के निष्पादन में 34 वर्षों से अधिक का बृहत अनुभव है।


श्रीरंगपट्टणम दशहरा की तैयारियां जोरों पर
मंड्या. श्रीरंगपट्टणम दशहरा महोत्सव नजदीक आने पर जिला प्रशासन आयोजन की तैयारी में जुट गया है। किरगदुर गांव के समीप प्राचीन बन्नीमंडपा में 16 से 18 अक्टूबर तक यह उत्सव होगा। जिसके लिए सफाई, रोड लाइट ठीक करने का काम गति पर है। रंगानाथ स्वामी मंदिर के समीप विशाल पंडाल तैयार हो रहा है।

दुकान में आग से सामान जला
मण्ड्या. जिले के रागीमुदल्ली गांव में बीती रात अचानक किराणा की दुकान में आग लगने से अंदर रखा समान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों को पता चलने पर मंड्या अग्नि शमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक अनिल कुमार को पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। शुक्रवार को अग्निकांड को लेकर मामला दर्ज कराया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक