14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिंदी अत्यंत सरल और सीखने में आसान भाषा: साहनी

कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल ने मनाया हिंदी दिवस
2 min read
Google source verification
Hindi is very simple and easy to learn Language: Sahni

Hindi is very simple and easy to learn Language: Sahni


बेंगलूरु. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले आदर्श अस्पताल, राजाजीनगर कर्मचारी राज्य बीमा निगम, बेंगलूरु में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यालय प्रधान डीन डॉ. जे.एम. जितेंद्र कुमार समारोह में उपस्थिति हुए। अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ रचिता बिश्वास ने की। मुख्य अतिथि के रुप में एयर कोमोडोर एच साहनी, कमान अस्पताल, वायु सेना, बेंगलूरु उपस्थित हुए। स्टाफ नर्स अजीन रामदास के मंगलाचरण शुरू हुए कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार एवं डॉ रचिता बिश्वास ने पुष्पगुच्छ, फल एवं समृति चिन्ह से एच साहनी का स्वागत किया।

हम जैसा बोलते हैं वैसा ही लिखते हैं

एच साहनी ने कहा कि हिंदी अत्यंत सरल भाषा और सीखने में आसान है, इसमें हम जैसा उच्चारण करते हैं वैसा ही लिखते हैं। जितेन्द्र कुमार ने कहा कि हिंदी में काम करना हमारा नैतिक दायित्व है। संचालन हिंदी अधिकारियों मीनाक्षी रॉय एवं रण सिंह ने किया। महानिदेशक के संदेश का पाठ राजेश्वर झा द्वारा किया गया। कर्मचारी राज्य बीमा निगम चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उप निदेशक (राजभाषा प्रभारी) ज्योति प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापित किया। हिन्दी दिवस के तहत हिंदी प्रतियोगिताओं में निबंध, राजभाषा ज्ञान, टिप्पण आलेखन एवं वाक्-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार 'हिंदी पखवाड़ा 2018Ó की मुहर भी बनवाई गई और पखवाड़े के दौरान कार्यालय से जारी पत्रों के शीर्ष पर इसे अंकित किया गया।

देश भर में इस समय हिंदी का माहौल

बेंगलूरु. इलाहाबाद बैंक मंडलीय कार्यालय ने नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बैंक) के तत्वावधान में 'स्मरण शक्तिÓ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें विभिन्न बैंकों से प्रतिभागियों ने सहभागिता की। अध्यक्षता करते हुए बैंक के मंडल प्रमुख एवं सहायक महाप्रबंधक एम.आरूमुगम ने कहा कि देश भर में इस समय हिन्दी पखवावा और हिन्दी माह के आयोजन से हिन्दी का वातावरण है। इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से राजभाषा के प्रयोग के सानुकूल माहौल बनता है। नराकास (बैंक), बेंगलूरु सक्रिय समिति है। बैंक के मुख्य प्रबंधक ए.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि इलाहाबाद बैंक हिन्दी के प्रयोग, प्रसार और प्रचार में अग्रणी रहा है। हमें अपने काम-काज में हिन्दी का अधिकाअधिक प्रयोग करना चाहिए। समिति के प्रतिनिधि के रूप में विजया बैंक से कल्पना, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) भी उपस्थिति थी। उन्होंने समिति की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एम.एच. रहमान, वरिष्ठ प्रबंधक(राजभाषा) ने किया। संपत राजू ने धन्यवाद ज्ञापित किया।