13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑनर किलिंग : मां, बहन और जीजा ने की गर्भवती युवती की हत्या

दूसरे धर्म के युवक से शादी करने पर थे नाराज

less than 1 minute read
Google source verification
murder

ऑनर किलिंग : मां, बहन और जीजा ने की गर्भवती युवती की हत्या

बेेंगलूरु. विजयपुर के बसवना बागेवाड़ी तहसील में एक युवती के दूसरी जाति के युवक से शादी करने पर नाराज मां और रिश्तेदारों ने मिल कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायचूर जिले निवासी रेणुका (22) अन्य धर्म के एक युवक शंकर (25) से प्रेम करती थी।

दोनों ने परिवार के विरोध के बावजूद एक साल पहलेघर से भाग कर मंदिर में विवाह किया था। शंकर येलागूर गांव में एक किराये के मकान में रहने लगा।

शंकर डिप्लोमा करने के बाद गांव में मोबाइल की दुकान चलाने लगा। मंगलवार को शंकर अपने दुकान गया था और रेणुका घर पर अकेली थी।

रेणुका की मां, बहन और उसके पति दीपावली की मिठाई और कपड़े देने के बहाने उसके घर पहुंचे। रेणुका उनके आने से बहुत खुश थी और उसने कई तरह के व्यंजन भी तैयार किए थे।

भोजन करने के बाद उन्होंने टीवी ऑन कर उसका वाल्यूम बढ़ा दिया और चाकू से रेणुका का गला रेत कर हत्या कर दी।

इसके बाद वे बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए। शंकर शाम को घर लौटा तो उसे घटना का पता चला। शंकर की शिकायत पर निडागुन्डी पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

जांच से पता चला है कि यह परिवार का अपमान होने के कारण रेणुका की हत्या की गई है। यह एक तरह से ऑनर किलिंग है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाश कर रही है।