कांग्रेस ने किनारा किया मगर अकेला नहीं
मंत्री नहीं बनाए जाने से खफा एम बी पाटिल ने कांग्रेस आलाकमान पर दबाव बढ़ाने की कोशिश करते हुए शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने उन्हें अकेला छोड़ दिया लेकिन वे अकेले नहीं हैं। पाटिल ने पार्टी छोडऩे के कयासों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी ने मेरी अपेक्षा की सिर्फ इस कारण मैं पार्टी को नहीं छोड़ूंगा। पाटिल ने कहा कि मेरे साथ 20 से अधिक विधायक हैं। पाटिल ने कहा कि मैं अकेला नहीं हूं, सतीश जारकीहोली, एमबीटी नागराज आदि विधायक मेरे साथ हैं। हम सब साथ हैं। सतीश और नागराज भी मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज हैं। पाटिल ने कहा कि ना तो मैं वरिष्ठ हूं या ना ही कनिष्ठ। हम सब एक समान हैं।