11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सच्चा सुख चाहिए तो संसार को भूलो

विमलनाथ जैन मंदिर, बसवनगुड़ी में साध्वी प्रियरंजनाश्री के प्रवचन

less than 1 minute read
Google source verification
dharm karm

सच्चा सुख चाहिए तो संसार को भूलो

बेंगलूरु. विमलनाथ जैन मंदिर, बसवनगुड़ी में साध्वी प्रियरंजनाश्री ने कहा कि आप अपनी खोई हुई सम्पत्ति, सत्ता, आरोग्य, समृद्धि आदि सब पुण्यबल हो तो प्राप्त कर सकेंगे परंतु जीवन के जो अमूल्य क्षण आत्म साधना किए बिना गवां दे तो वह फिर से प्राप्त नहीं हो सकती है। जीव को संसार की विस्मृति और आत्मा की स्मृति न होने तक सही दिशा दिखाई नहीं दे सकती। यदि आपको सच्चा सुख चाहिए तो संसार की विस्मृति करो। उन्होंने कहा कि जिन महापुरुषों को आत्मिक सुख प्राप्त करने की इच्छा जागी उन्होंने सर्वप्रथम संसार को विस्मृत किया। दूसरों की क्या बात करें भगवान महावीर ने आत्मिक सुख प्राप्त करने के लिए, आत्मा की स्मृति करने के लिए संसार को लात मार कर दीक्षा ली। इच्छाओं का बलिदान किया।
सीपीएस का ट्रेनिंग कार्यक्रम 12 से
बेंगलूरु. तेरापंथ युवक परिषदके तत्वाधान में 12 से 18 नवंबर तक कॉंन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग (सीपीएस) ट्रेनिंग गांधीनगर सभा भवन में दी जाएगी। संयोजक विनय बैद ने बताया कि यह ट्रेनिंग न केवल प्रतिभागियों को कुशल वक्ता बनने में सहायक होगी, बल्कि उनमें छिपी नेतृत्व और प्रक्षिशक की प्रतिभा को भी उजागर करेगी।
रक्तचाप जांच शिविर
बेंगलूरु. तेरापंथ युवक परिषद, राजाराजेश्वरी नगर की ओर से संचालित आचार्य तुलसी डायग्नॉस्टिक सेंटर में पुष्पादेवी बांठिया परिवार के सहयोग से बीइएमएल लेआउट में मधुमेह व रक्तचाप जांच शिविर लगा। इसमें 120 लोगों की जांच की गई। डॉ. आलोक छाजेड,़ सुशील भंसाली, नरेश बांठिया, हिमांशु बोथरा,नवीन नाहटा, विकास छाजेड़, संजय बैद, विनोद बोथरा आदि मौजूद थे।