1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रकृति, पौधे और गोमाता के महत्व को समझे

'ह्वाट्स' फाउण्डेशन की गौशाला में गो उत्सव का आयोजन

2 min read
Google source verification
dharam

प्रकृति, पौधे और गोमाता के महत्व को समझे

मोतीलाल मुणोत की स्मृति में गौ सेवा और संरक्षण के लिए 16 लाख की राशि प्रदान
बेंगलूरु.
राजराजेश्वरी नगर स्थित ह्वाट्स फाउण्डेशन की गौशाला में मंगलवार को आयोजित गो उत्सव में जब समाजसेवी और गोभक्त महेन्द्र मुणोत ने जैसे ही अपने पिता मोतीलाल मुणोत की स्मृति में गो संरक्षण के लिए 16 लाख रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की तो महौल गो भक्ति के जयकारों से गूंज उठा। महेन्द्र मुणोत, उनकी पत्नी सुरक्षा मुणोत और माता विमलाबाई मुणोत ने शहर के आसपास की विभिन्न 6-7 गौशालाओं के संचालकों और उनके प्रतिनिधियों को आवंटित राशि के चैक प्रदान किए। उत्सव में गो माता की पूजा अर्चना कर जीवन में गाय की महत्ता बताई गई। इस अवसर पर फउण्डेशन की गौशाला में चारे पानी की व्यवस्था भी की गई।
उत्सव में ह्वाट्स फाउण्डेशन के प्रमुख आनंदकृष्ण प्रभु, संत पुखराज, गौ ध्यान फाउण्डेशन की नंदिनी, सुरक्षा मुणोत, अमृतधारा गौशाला के बीजे शर्मा सहित बड़ी संख्या में गोप्रेमी मौजूद थे। इस मौके पर महेन्द्र मुणोत ने कहा कि ईश्वर ने हमें प्रकृति के रूप में पेड़-पौधे और जगत माता के रूप गाय प्रदान की है। आज के दौर में हमारे जीवन के लिए ये कितने उपयोगी हैं इसे समझना होगा। हमारा कर्तव्य है कि हम इनके संरक्षण के लिए आगे आएं, अहम भूमिका निभाएं। सुरक्षा मुणोत ने कहा कि उनकी ओर से गो सेवा के ऐसे कार्य जारी रहेंगे। इस अवसर पर सहआयोजक हंसराज मुणोत ने बताया कि उत्सव के तहत विभिन्न गौशलाओं में पौधरोपण भी किया गया। उन्होंने बताया कि मुणोत परिवार की ओर से शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 11000 पौधे लगाने का लक्ष्य है। इनमें से अब तक 5000 पौधे लगाए जा चुके हैं।

दीवान ने पौधे रोप कर की मंगल कामना
बेंगलूरु. श्री सीरवी समाज ट्रस्ट बेंगलूरु पश्चिम की ओर से देवमाचोहल्ली स्थित आईजी वाटिका में समाज के धर्मगुरु दीवान माधवसिंह के हाथों पौधरोपण कर सर्वत्र मंगल कामना की गई। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष इन्दरलाल सोलंक सचिव भंवरलाल गेहलोत उपाध्यक्ष रुगाराम चोयल कोषाध्यक्ष घीसाराम सोलंकी ने उनका अभिनन्दन किया। इस दौरान दिवान ने समाज की प्रगति के लिए आईमाता के बताएं मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर केगेंरी वडेर के अध्यक्ष मंगलाराम सचिव ढग़लाराम, लग्गेरे वडेर के अध्यक्ष बाबुलाल, सचिव चेनाराम मौजूद रहे।