
बेंगलूरु. मंड्या जिले के एक गांव में युवक को खंभे से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार घटना जी बोम्मनाहल्ली गांव की है जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि नागेश नाम के व्यक्ति के हाथ व पैरों को खंभे से बांधा गया है और कई लोग उससे मारपीट कर रहे हैं। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है।
पुलिस का कहना है कि नागेश का अपने ही गांव के चालूवेश से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद उसने कथित रूप से चालूवेश को चाकू दिखाकर धमकाया था।
आरोप है कि उसी से गुस्साए चालूवेश व उसके साथियों ने नागेश को खंभे से बांधकर मारपीट की। नागेश की पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
Updated on:
10 Apr 2025 11:40 pm
Published on:
10 Apr 2025 11:40 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
