23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Karnataka / Bangalore / CHANDRAYAAN 2 : आखिरी 15 मिनटों में कैसे चांद की धरती पर पहुंचेगा विक्रम

CHANDRAYAAN 2 : आखिरी 15 मिनटों में कैसे चांद की धरती पर पहुंचेगा विक्रम

1 बजकर 53 मिनट और 20 सेकंड पर लैंड करने की उम्मीद, 48वें दिन विक्रम की लैंडिंग, उत्सुकता चरम पर...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 5 Sep 2019, 6:50 PM IST

CHANDRAYAAN 2 : आखिरी 15 मिनटों में कैसे चांद की धरती पर पहुंचेगा विक्रम

CHANDRAYAAN 2

बेंगलूरु. भारत इतिहास रचने के करीब है। मिशन चंद्रयान-2 के चांद की धरती पर कदम रखने में कुछ ही घंटे बाकी है।

प्रक्षेपण के 48वें दिन शुक्रवार तड़के 1.40 बजे करोड़ों भारतीयों कीउम्मीदों को पूरा करने लैंडर विक्रम अपनी आखिरी यात्रा शुरू करेगा और 15 मिनट बाद उसके चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की उम्मीद है।

ये बेहद रोमांचक पल होंगे जिन्हें इसरो अध्यक्ष के.शिवन ने 'डरावना पल' करार दिया है। के.शिवन ने कहा है कि मिशन की सफलता के लिए एक इंसान के बस में जितना कुछ हो सकता है उतना सबकुछ किया है।

अब तक के हर पड़ाव पर शत-प्रतिशत सफलता मिली है। अब लैंडिंग का इंतजार है। अगर इसमें कामयाबी मिलती है तो अमरीका, रूस और चीन के बाद चांद पर उतरने वाला भारत सिर्फ चौथा देश होगा।

आइए देखते हैं आखिरी 15 मिनटों में कैसे विक्रम चांद की धरती पर पहुंचेगा।