दोनों जिलों में लॉकडाउन की घोषणा के अनुरूप उद्योगों ने भी निर्णय कर लिया लेकिन, शाम को उद्योग विभाग के प्रधान सचिव गौरव गुप्ता ने परिपत्र जारी कर स्पष्ट किया कि जो कर्मचारी उद्योगों में काम करने के लिए आना-जाना चाहते हैं वे ऐसा कर सकते हैं। बेंगलूरु शहरी, ग्रामीण, रामनगर, तुमकूरु, कोलार व चिकबलापुर जिलों को एक यूनिट के तौर पर माना गया है लिहाजा लॉकडाउन के दौरान इन जिलों की औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कामगार अपने वैध परिचय पत्र के आधार पर बेंगलूरु से काम पर आ जा सकेंगे। लेकिन, उन्हें अपना पहचान पत्र दिखाना होगा।