26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात भर पूछताछ के बाद पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी गिरफ्तार

रिश्वत के तौर पर 18 करोड़ मूल्य का 57 किलो सोना लेने का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Kumar Jeevendra

•

Updated: 11 Nov 2018, 1:58 PM IST

janardhan reddy

रात भर पूछताछ के बाद पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी गिरफ्तार

बेंगलूरु. नगर पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने 600 करोड़ रुपए के पोंजी घोटाले मामले में रातभर पूछताछ के बाद पूर्व मंत्री जी जनार्दन रेड्डी को रविवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। सीसीबी ने रेड्डी के सहयोगी महफूज अली खान को भी गिरफ्तार किया है।
सीसीबी अधिकारियों के मुताबिक रेड्डी को पूछताछ के दौरान इस मामले में संलिप्तता को मिली जानकारी और सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। चार दिन से फरार रेड्डी शनिवार शाम सीसीबी के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए थे। सीसीबी ने शुक्रवार को रेड्डी को नोटिस जारी कर 48 घंटे के अंदर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। इसके बाद रेड्डी ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वे फरार नहीं हैं और पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश होंगे। कुछ घंटे बाद ही रेड्डी अपने वकील के साथ पूछताछ के लिए चामराजपेट स्थित सीसीबी कार्यालय पहुंचे थे और जांच अधिकारी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुए थे।
सीसीबी अधिकारियों ने रेड्डी और मामले के बाकी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर देर रात तक पूछताछ की। पूछताछ का सिलसिला सुबह भी जारी रहा। रेड्डी और बाकी आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों को लिपिबद्ध करने के बाद सीसीबी ने वरिष्ठ अधिकारियों से रिपोर्ट दी। बताया जाता है कि रिपोर्ट में मामले की जांच के लिए रेड्डी को गिरफ्तार करने की जरुरत बताई गई थी। उच्चाधिकारियों से हरी झंडी मिलने के बाद सीसीबी ने रेड्डी को गिरफ्तार किया।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (सीसीबी) आलोक कुमार ने रेड्डी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि निवेशकों को उनका पैसा वापस मिले। सभी गिरफ्तार आरोपियों को शाम में अदालत में पेश किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि सीसीबी पूछताछ के लिए आरोपियों को सात दिन के पुलिस हिरासत (रिमांड) में देने की मांग कर अदालत से कर सकती है।
रेड्डी पर लोगों को अधिक ब्याज का लालच देकर 600 करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले एंबिडेंट मार्केटिंग कंपनी के प्रवर्तक सैयद फरीद से अपने सहयोगी महफूज अली खान के जरिए 18 करोड़ रुपए मूल्य का 57 किलो सोना रिश्वत के तौर पर लेने का आरोप है। सोने को बल्लारी के एक आभूषण कारोबारी को बेचकर नकदी में बदला गया था।
आरोप है कि रेड्डी ने फरीद के खिलाफ धन शोधन मामले में चल रही प्रवर्तन निदेशालय की जांच में उसे बचाने के लिए एक अधिकारी से मदद कराने के लिए ली थी। आरोप है कि रेड्डी ने निदेशालय के एक अधिकारी के साथ कथित तौर पर एक पांच सितारा होटल में फरीद की मुलाकात भी कराई थी।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग