---
सेना में नौकरी के बहाने धोखा, महिला समेत दो गिरफ्तार
बेंगलूरु. पुलिस आयुक्त कार्यालय के केंद्रीय अपराध जांच शाखा (सीसीबी) अधिकारियों ने सेना में नौकरी दिलाने के बहाने कई शिक्षित युवकों को धोखा देने के आरोप मेंं एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एक युवक दीपूशंकर ने हेब्बाल पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक महिला और एक व्यक्ति ने उसे और अन्य कई युवकों को सेना में फौजी, चालक, लिपिक, चपरासी और तकनीकी पद दिलाने के बहाने एक से दो लाख रुपए तक लिए है।