बेंगलूरु. इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, कृषि विज्ञान, बी-फार्मा और डी-फार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (CET - सीईटी) का अयोजन 30 जुलाई से एक अगस्त तक होगा। इंजीनियरिंग सहित अन्य पेशेवर पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक विद्यार्थी 30 व 31 जुलाई को परीक्षा दे सकेंगे। पीछले माह आयोजित होने वाली इन परिक्षाओं को लॉकडाउन के कारण स्थगित करना पड़ा था।