इससे पहले राहुल विशेष विमान से हुब्बल्ली पहुंचे जहां मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.जी परमेश्वर, लोकसभा में कांग्रेस के नेता एम.मल्लिकार्जुन खरगे, डीके शिवकुमार और एचके पाटिल सहित अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की। वहां से वे अंकोला में रोड शो के लिए निकल गए। रोड शो के दौरान रास्ते में दोनों तरफ खड़ी भीड़ ने राहुल गांधी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और राहुल मुस्करा कर आभिवादन स्वीकार करते रहे। गांवों में पहुंचकर बस के ऊपर से ही नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।