यह विधेयक, जो गिग वर्कर्स के अधिकारों पर जोर देता है, प्रत्येक लेनदेन के दौरान कार्यकर्ता को भुगतान का 1त्न-5त्न कल्याण शुल्क प्रस्तावित करता है। प्राप्त की गई ऐसी सभी राशियाँ श्रमिकों के कल्याण कोष में जाएँगी। प्लेटफॉर्म द्वारा श्रमिकों का पंजीकरण, कल्याण शुल्क संग्रह और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए गिग वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की स्थापना की जाएगी।