21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में भीषण हादसा: गोवा जा रही टूरिस्ट बस पलटी, 3 नर्सिंग छात्रों की मौत और कई घायल

Nursing students bus accident Goa trip: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में छात्रों से भरी टूरिस्ट बस पलटने से 3 नर्सिंग छात्रों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। गोवा जा रही इस बस में 52 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने खिड़कियां तोड़कर घायलों को निकाला।
2 min read
Google source verification
Nursing students bus accident Goa trip

गोवा जा रही टूरिस्ट बस पलटी, 3 नर्सिंग छात्रों की मौत और कई घायल, फोटो सोर्स- ANI

Chitradurga bus accident Karnataka: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां छात्रों से भरी एक अनियंत्रित टूरिस्ट बस अचानक पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में 3 नर्सिंग छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय बस में सवार अधिकांश यात्री नींद में थे।

रात 10:30 बजे हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 10:30 बजे चित्रदुर्ग के पास हुआ। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट बस में कुल 52 लोग सवार थे, जिनमें 49 नर्सिंग छात्र, दो टीचिंग स्टाफ और एक नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्य शामिल थे। सभी लोग गोवा के लिए स्टडी कम ट्रिप पर निकले थे। इसी दौरान चित्रदुर्ग के पास तेज रफ्तार में चल रही बस अचानक अनियंत्रित हो गई और चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। देखते ही देखते बस सड़क किनारे पलट गई, जिससे बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और यात्रियों को बस से बाहर निकालने का काम शुरू किया।

स्थानीय लोगों ने खिड़कियां तोड़कर बचाई जान

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय ग्रामीण मदद के लिए दौड़े और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे और खिड़कियां तोड़ीं तथा अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। एक चश्मदीद छात्रा ने आपबीती बताते हुए कहा कि 'हम सभी सो रहे थे और गोवा जा रहे थे। अचानक एक जोर का झटका लगा और बस टकराकर पलट गई। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। फिर कुछ स्थानीय लोग आए, उन्होंने खिड़कियां तोड़कर हमें सुरक्षित बाहर निकाला।'

अस्पताल में इलाज जारी

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों का उपचार कर रही है और बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बस अनियंत्रित होने के पीछे तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही या कोई तकनीकी खराबी जिम्मेदार थी। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग