
कुमारस्वामी ने की हारंगी जलाशय की विशेष पूजा
बेंगलूरु. मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने गुरुवार को कोडग़ू जिले में कावेरी नदी पर बने हारंगी जलाशय के पूर्ण भराव क्षमता तक भर जाने के उपलक्ष्य में जलाशय की विशेष पूजा कर पूजा सामग्री का तर्पण किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की पत्नी, अनिता कुमारस्वामी, राज्य के जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार, लोक निर्माण मंत्री एचडी कुमारस्वामी के अलावा कावेरी नीरावरी निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। राज्य को कोडग़ू, मैसूरु व मंड्या जिलों के दो दिवसीय प्रवास पर निकले मुख्यमंत्री कुमारस्वामी गुरुवार को मडिकेरी में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को तड़के भागमंडल व कावेरी नदी के उद्गम स्थल तलकावेरी का दौरा करके विशेष पूजा कार्यक्रमों में भाग लेंगे और जिला मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक करके जिले में बाढ़ से हुई क्षति के बारे में जानकारी लेंगे ।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को चामुंडी पहड़ी पर जाकर देवी चामुंडेश्वरी की विशेष पूजा करेंगे। इसके बाद वे एच.डी. कोटे तालुक स्थित कबिनी जलाशय पर जाकर पूजा व तर्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम को मंड्या जिले के कृष्णराज सागर बांध का दौरा कर मुख्यमंत्री पूजा व तर्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। मंड्या में जिला जनतादल-एस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेने के बाद राजधानी बेंगलूरु लौटेंगे।
सरकार शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को प्रतिबद्ध
मैसूरु. उच्चतर शिक्षा मंत्री जीटी देवेगौड़ा ने कहा कि सरकार सभी स्तरों पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। देवेगौड़ा ने विनोबा रोड पर जलदर्शनी अतिथि गृह में आयोजित बैठक में गुरुवार को कहा कि कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए सरकार जरूरी कदम उठाएगी। अंतरराष्ट्रीय मानकों के पुस्तकालय खोले जाएंगे। जितनी जल्दी हो सके व्याख्याताओं की नियुक्ति होगी।
कॉलेजों में नए भवनों का निर्माण होगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार की प्राथमिकता है। इसे और बेहतर बनाने के लिए शिक्षाविदों व अन्य विशेषज्ञों से परामर्श लेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर लोगों की समस्या का समाधान हो।

Published on:
20 Jul 2018 07:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
