10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले महीने सिग्नल फ्री होगा वेस्ट ऑफ कोर्ड रोड

मंजुनाथ नगर फ्लाइ ओवर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Rajendra Shekhar Vyas

•

Updated: 27 Aug 2018, 10:58 PM IST

west of chord road

अगले महीने सिग्नल फ्री होगा वेस्ट ऑफ कोर्ड रोड

बेंगलूरु. वेस्ट ऑफ कोर्ड रोड पर बन रहे मंजुनाथ नगर द्वि-दिशात्मक फ्लाइ ओवर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और सितम्बर के पहले सप्ताह में उप मुख्यमंत्री इसे नागरिक उपयोग के लिए उद्घाटन कर सकते हैं।
वेस्ट ऑफ कोर्ड रोड पर सिग्नल फ्री और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए तीन फ्लाइ ओवरों का निर्माण गतिमान है। तीन चरणों वाली 128 करोड़ रूपए की परियोजना का काम वर्ष-2016 में नगरोत्थाान योजना के तहत शुरू हुआ था। शेष दो चरणों में शिवानगर और बसवेश्वर नगर जंक्शनों पर फ्लाइ ओवर निर्माण गतिमान है जिसके अक्टूबर-2019 में पूरा होने की संभावना है।
बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने मंजुनाथ नगर फ्लाइ ओवर का निर्माण किया है। परियोजना से जुड़े अभियंताओं के अनुसार मंजुनाथ नगर फ्लाइ ओवर को सितंबर से नागरिक उपयोग के लिए खोल दिया जाएगा जिसके बाद वाहनों को मंजुनाथ नगर सिग्नल पर नहीं रूकना पड़ेगा। इससे न सिर्फ लोगों का कीमती समय बचेगा बल्कि देशहित में हर दिन बड़े स्तर पर ईंधन की बचत होगी।
271 मीटर के मंजुनाथ नगर फ्लाइ ओवर का निर्माण की लागत 18 करोड़ रुपए है। इसे पिछले महीने जुलाई में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन बारिश और अन्य कारणों से परियोजना को पूरा करने में एक महीने से ज्यादा की देरी हुई। फ्लाइ ओवर के शुरू हो जाने से वेस्ट ऑफ कोर्ड रोड पर मंजुनाथ नगर सिग्नल पर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी।
गौरतलब है कि शिवानगर जंक्शन पर बीबीएमपी की योजना अंडरपास बनाने की थी लेकिन बड़ी संख्या में पेड़ों के कटने की संभावना को देखते हुए नागरिकों ने अंडरपास का विरोध किया था।
बाद में बीबीएमपी ने परियोजना में बदलाव करते हुए अंडरपास की जगह फ्लाइ ओवर बनाने का निर्णय किया था। जब तीनों फ्लाइओवरों का निर्माण पूरा हो जाएगा तब वेस्ट ऑफ कोर्ड रोड पर ट्रैफिक मुक्त होगा।

झूम कर बरसे मेघा
बेंगलूरु. शहर में रविवार शाम कुछ देर के लिए बहुत तेज बारिश हुई। बारिश के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया और कुछ ही मिनट की बौछारों से सड़कों पर पानी भर गया। पिछले कई दिनों से शहर में खंड वर्षा होने का सिलसिला जारी था लेकिन रविवार को ऐसा नहीं हुआ और शहर के लगभग सभी हिस्सों में तेज बारिश होने की जानकारी मिली है। सप्ताहांत और रक्षाबंधन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर घूमने निकले थे लेकिन अचानक आई तेज बारिश ने सबके कार्यक्रम पर पानी फेर कर रख दिया।