
कलबुर्गी. देवदुर्गा की आदिवासी रैली के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार शाम कलबुर्गी में दिन के आखिरी कार्यक्रम में रैली को संबोधित करने पहुंचे लेकिन राहुल का भाषण शुरु होने से पहले ही माइक खराब हो गया। माइक खराब होने कांग्रेस नेता परेशान हो गए। मौके पर मौजूद मैकेनिक काफी मशक्कत के बाद माइक ठीक किया लेकिन इस दौरान राहुल मंच के दो चक्कर लगा चुके थे। राहुल मंच पर भाषण देने के लिए पहले दाहिने तरफ रखे माइक के पाए गए लेकिन जब माइक ठीक नहीं हुआ तो वह दूसरे छोर पर रखे माइक के पास गए लेकिन वह भी खराब था। इसी दौरान किसी स्थानीय नेता ने कहा कि पहले वाला माइक ठीक हो गया तो राहुल वहां वापस लौटे लेकिन माइक ठीक नहीं हुआ था। माइक ठीक होने तक राहुल को इंतजार करना पड़ा। माइक ठीक होने के बाद ही राहुल का भाषण शुरु हो पाया।
दरगाह पर चढ़ाई चादर, दलित संगठनों से भी मिले
चुनाव प्रचार में जुटे राहुल सभी समुदायों को साधने की कोशिश में लगे हैं। गुजरात चुनाव की तर्ज पर राहुल गांधी मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं तो दरगाहों पर भी माथा टेक रहे हैं। यात्रा के तीसरे दिन सोमवार को मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या के साथ रायचूर स्थित एक दरगाह पर गए और वहां पर उन्होंने चादर चढ़ाई और जीत की दुआ मांगी। इसके बाद एक रोड शो किया।
राहुल गांधी ने उन दलित संगठनों से भी बात की जो सदाशिव आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं। एक दिन पहले दलित संगठनों ने गंगावटी में राहुल गांधी को काला झंडा दिखाया था। राहुल ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर जल्दी ही विचार किया जाएगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या से इस संदर्भ में केंद्र को रिपोर्ट भेजने को कहा साथ ही दलित प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि वे व्यक्तिगत रूप से इस मामले को देखेंगे।
दरगाह पर चादर चढ़ाने के बाद उन्होंने संप्रदाय के लोगों से भी मिले।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने गुजरात में सॉफ्ट हिंदुत्व की रणनीति अपना कर भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। राहुल यही रणनीति प्रदेश में भी अपना रहे हैं। वो मंदिर दर्शन के साथ ही मुस्लिम मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिये दरगाह भी जा रहे हैं।
Published on:
13 Feb 2018, 1:25 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.