बेंगलूरु. पशुपालन व मत्स्य पालन मंत्री वेंकटराव नाडग़ौड़ा ने कहा कि राज्य में दूध के दाम बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। नाडग़ौड़ा ने शुक्रवार को यहां बताया कि दुग्ध उत्पादन महासंघों ने हालांकि दूध पर प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि में 3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि करने की सरकार से अपील की है। इस बारे में मुख्यमंत्री कुमारस्वामी चर्चा कर निर्णय करेंगे लेकिन दूध के दाम बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।