किसान ऋण माफी के लिए फंड घटा
उन्होंने कहा कि किसानों का ऋण माफ करने के कारण सभी विभागों को दिए जाने वाले अनुदान में बीस फीसदी कटौती करने का फैसला लिया गया है। 1.13 करोड़ बीपीएल परिवारों को यूनिट के हिसाब में मुफ्त पांच किलो चावल, 38 रुपए कीमत मे एक किलो दाल दी जा रही है। पहले एक किलो चीनी 25 रुपए में दो रुपए मे एक किलो नमक और 35 रुपए मे एक लीटर पाम आयल दिया जाता था। केंद्र सरकार ने अचानक चीनी की सब्सिडी बंद कर दी, इसलिए चीनी देना बंद कर दी गई।