
20 नवम्बर तक जुड़वा सकते हैं मतदाता सूची में नाम
बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगरपालिका (बीबीएमपी) क्षेत्र के लिए मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया बुधवार को शुरू हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी और बीबीएमपी आयुक्त एन मंजुनाथ प्रसाद ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि बेंगलूरु शहरी जिले के सभी २८ विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले मतदाता १० अक्टूबर से २० नवम्बर के बीच मतदाता सूची में नाम और अन्य विवरणों को लेकर अपने दावे और आपत्तियां कर सकते हैं।
दावों और आपत्तियों का निपटान 12 दिसंबर से पहले होगा और अंतिम फोटो युक्त मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी २०१९ से पहले होगा। नए मतदाता जो 1 जनवरी, 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरी करेंगे वे भी मतदात सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए उन्हें फॉर्म 6 जमा करना होगा। मतदाता निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में अपना नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा कर सकते हैं, सुधार के लिए फॉर्म 8 और निर्वाचन क्षेत्र में एक भाग से दूसरे भाग में चुनावी रोल को स्थानांतरित करने के लिए फॉर्म 8 ए भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
संशोधनों से संबंधित सभी प्रकार फॉर्म मुख्य निर्वाचन अधिकारी कर्नाटक की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। इसके अतिरिक्त बूथ स्तरीय अधिकारी, बीबीएमपी कार्यालय, १९८ वार्ड ऑफिसों या बेंगलूरु वन में भी संशोधन प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है।
अनिता अब १५ को भरेंगी नामांकन
बेंगलूरु. रामनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए जद-एस की उम्मीदवार अनिता कुमारस्वामी अब सोमवार को नामांकन पत्र भरेंगी। पहले अनिता के गुरुवार को नामांकन पत्र भरने की चर्चा थी। इस बीच, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बुधवार को एक अधिवक्ता की ओर से तीन लोकसभा उपचुनावों को चुनौती देने वाली याचिका पर त्वरित सुनवाई से इनकार कर दिया।
संस्कार निर्माण शिविर के लिए दल चेन्नई रवाना
बेंगलूरु. आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में माधवरम, चेन्नई में हो रहे आठ दिवसीय राष्ट्रीय संस्कार निर्माण शिविर में भाग लेने के लिए साध्वी कंचनप्रभा की प्रेरणा से बेंगलूरु ज्ञानशाला से 170 बालक-बालिकाएं सात प्रशिक्षक बहनों की देखरेख में वृन्दावन एक्सप्रेस से रवाना हुए। शिविर ११ से १८ अक्टूबर तक चलेगा। मौके पर अनीता नाहर, लता गादिया, महिला मंडल मंत्री सीमा श्रीमाल, सह संयोजिक नीता गादिया, बद्रीलाल पितलिया, प्रकाश लोढ़ा, अशोक कोठारी आदि थे।
Published on:
11 Oct 2018 01:59 am
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
