6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलसा-बंडूरी परियोजना पर काम शुरू करने से पहले कानूनी समस्या दूर करना आवश्यक : शिवकुमार

शिवकुमार ने कहा कि सबसे पहले महादयी पंचाट के फैसले को केंद्र को अधिसूचित करना होगा

2 min read
Google source verification
kalsa banduri

कलसा-बंडूरी परियोजना पर काम शुरू करने से पहले कानूनी समस्या दूर करना आवश्यक : शिवकुमार

बेलगावी. जल संसाधन मंत्री डी के शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार कलसा-बंडूरी परियोजना को बिना किसी देरी के क्रियान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन इससे पहले परियोजना से जुड़े तकनीकी और कानूनी बाधाओं को दूर किया जाना आवश्यक है।

कलसा नहर परियोजना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शिवकुमार जिले के खानपुर के कणकुंबी स्थित महादयी नदी के उद्गम स्थल का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। शिवकुमार ने कहा कि सबसे पहले महादयी पंचाट के फैसले को केंद्र को अधिसूचित करना होगा। उसके बाद राज्य सरकार इस परियोना के क्रियान्वयन पर उच्चतम न्यायालय द्वारा लगाए गए रोक को हटवाने के लिए अपील करेगी। साथ ही केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्रालय से भी इसके लिए मंजूरी लेनी होगी क्योंकि यह परियोजना वन क्षेत्र से गुजरेगी।


सिंचाई की नालियों का कार्य शुरू
मंड्या. कावेरी नीरवारी निगम की ओर से पांडवपुरा तहसील के कोप्पलु गांव के खेतों में पानी सिंचाई के लिए बनी क्षतिग्रस्त नालियों का निमार्ण कार्य शुरू किया गया है। जिला पंचायत सदस्य अशोक ने कहा कि खेतों में सिंचाई के लिए बनी नालियां क्षतिग्रस्त होने से पानी व्यर्थ बह रहा था। किसानों को सिंचाई में समस्या आने के कारण कावेरी निरावरी निगम ने 13 लाख रुपए की लागत से नालों को सीमेंट से पक्का कराने का कार्य शुरू किया है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सदस्य रविकुमार, महादेवा, शिवकुमार, नंदीश सहित बड़ी संख्या में किसान व कावेरी निरावरी निगम अधिकारी मौजूद थे।


खेतों में पानी भरा
मंड्या. श्रीरंगपट्टनम तहसील के कावेरी नदी किनारे किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने वाला नाला ओवरफ्लो हो गया है। इससे बोम्मनूर, श्रीनिवास अग्ररार , चैनहल्ली, नगुणहल्ली, मैलापुरा, महादेवपुरा, तरीपुरा गांव के खेतों में पानी भर गया है। सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को सब्जी तोडऩे में परेशानी आ रही है। गन्ना व चावल की खेती करने वाले किसानों को फसल खराब होने का चिंता सता रही है।