बेंगलूरु. राज्य चुनाव आयोग ने विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के तहत दक्षिण-पूर्व शिक्षक क्षेत्र के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार 22 मई नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन होगा। 23 मई बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 25 मई शुक्रवार तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते है। 8 जून शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान 12 जून मंगलवार को मतगणना होगी। 15 जून शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी। दक्षिण पूर्व शिक्षक क्षेत्र में कोलार, चिक्कबल्लापुर, चित्रदुर्गा, तुमकूरु तथा दावणगेरे जिले के दावणगेरे, हरिहर तथा जगलूरू तहसील के पंजीकृत शिक्षक मतदाता मतदार चुनाव प्रत्याशी शहर के शांतिनगर में स्थित शहर जिलाधिकारी कार्यालय या बेंगलूरु संभाग के क्षेत्रीय आयुक्त के कार्यालय में 22मई दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। परिषद की 3 स्नातक तथा 3 शिक्षक कुल 6 क्षेत्रों के लिए यह द्वि वार्षिक चुनाव हो रहें है।