27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचायत कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

इससे पहले कर्मचारियों ने यहां के इंदिरा कैंटीन से लेकर तहसील पंचायत कार्यालय तक जुलूस निकाला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 17 Nov 2018, 8:29 PM IST

strike

पंचायत कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

बेंगलूरु. वेतन वृद्धि तथा सेवा स्थाई करने की मांग को लेकर बेंगलूरु पूर्व तहसील की पंचायतों में कार्यरत वॉटरमैन तथा सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को कृष्णराजपुरा में स्थित बेंगलूरु पूर्व तहसील पंचायत कार्यालय के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।

अस्थायी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा कि राज्य सरकार ने वॉटरमैन तथा सफाई कर्मचारियों की सेवाएं स्थाई करने का आदेश जारी किया है। इसके बावजूद पंचायतों के सचिव तथा पीडीओ इस आदेश को लागू करने में आनाकानी कर रहे हैं।

जिस कारण तहसील की विभिन्न पंचायतों में गत 10-15 वर्ष से अस्थाई कर्मचारियों के रूप में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं हो रहा है।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहें सीआइटीयू के नेता रमेश ने कहा कि सरकारी आदेश का उल्लंघन करने वाले ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

इस मांग को लेकर राज्यव्यापी अभियान चलाया जाएगा। अधिकारी जान-बूझ कर पंचायतों में दिहाड़ी मजदूरी पर कार्य करने वाले वाटरमैन तथा सफाई कर्मचारियों की सटीक जानकारी सरकार को नहीं भेज रहे हैं।

इससे पहले कर्मचारियों ने यहां के इंदिरा कैंटीन से लेकर तहसील पंचायत कार्यालय तक जुलूस निकाला यह जुलूस पंचायत कार्यालय के परिसर में सभा में परिवर्तित हुआ।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग