
बेंगलूरु. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर एक बार फिर भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा। पिछले दौरे पर प्रधानमंत्री ने सिद्धरामय्या सरकार को 'दस प्रतिशत' वाली सरकार कहकर एक बड़े विवाद को हवा दी थी तो इस बार उन्होंने 'दस प्रतिशत से भी ज्यादा' कमीशन वाली सरकार कह सरकार पर फिर से जोरदार हमले किए।
मैसूरु के महाराजा कॉलेज मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा 'मैंने बेंगलूरु में कहा था कि यह 10 प्रतिशत मिशन का कारोबार है। लोग नाराज हो गए। कुछ ने मैसेज किया, फोन किया। नाराजगी व्यक्त की और कहा कि आपकी जानकारी सही नहीं है, ये दस नहीं यह इससे भी ज्यादा वाले हैं।' इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि 'मैं राज्य के लोगों का गुस्सा समझ सकता हूं, देश का नौजवान जाग चुका है। वह देश को लूटने देने के लिए तैयार नहीं है। मैं आपसे सवाल पूछता हूं कि राज्य में कमीशन वाली सरकार चाहिए या मिशन वाली सरकार चाहिए। मैं वादा करता हूं कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और वो एक मिशन के तहत काम करेगी। राज्य के भाग्य बदलने और विकास के लिए काम करेगी।'
उन्होंने राज्य और केंद्र में कांग्रेस की सरकार के शासन काल पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने हमेशा जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया। इस स्थिति को कायम नहीं रखा जा सकता। विकास के विजन से आगे बढऩे की बजाय ये लोग हमेशा कुर्सी के लिए लड़ते रहे। मोदी ने उम्मीद जताई की आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता इसका उचित जवाब देगी। उन्होंने सिद्धरामय्या सरकार पर केंद्र की आवासीय योजना नहीं लागू करने का आरोप लगाया जो कि गरीब आवासहीन लोगों के लिए है। आजादी के 70 साल गुजर जाने के बावजूद 4 करोड़ लोगों का अपना घर नहीं है और 4 लाख घरों में बिजली भी नहीं है। यह बेहद शर्मनाक है।
इससे पहले उन्होंने मैसूरु-बेंगलूरु दोहरी रेल लाइन परियोजना का उद्घाटन किया और मैसूरु-उदयपुर क्वीन पैलेस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन मैसूरु से उदयपुर ? तक चलेगी। इसके साथ ही श्रवणबेलगोला में भगवान बाहुबली के महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम में भी पीएम नरेंद्र मोदी ने शिरकत की।
Published on:
19 Feb 2018 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
