10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोडिगेहल्ली और अमृताहल्ली में पुलिस चौकी स्थापित

अमृताहल्ली थाना दूर होने के कारण यहां भी एक पुलिस चौकी खोली गई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 22 Jul 2018, 8:36 PM IST

police staion

कोडिगेहल्ली और अमृताहल्ली में पुलिस चौकी स्थापित

बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका की वार्ड स्तर के लोक निर्माण कार्य की स्थाई समिति के अध्यक्ष इमरान पाशा ने शनिवार को कोडिगेहल्ली और अमृताहल्ली में पुलिस चौकियों का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि बैटरायनपुर विधानसभा क्षेत्र के कोडिगेहल्ली स्थित सरकारी स्कूल परिसर में रात के समय अवैध गतिविधियां होने की शिकायत मिलने पर करीब ही एक पुलिस चौकी स्थापित की गई है। सरकारी स्कूल में कमरों की संख्या बढ़ाने के लिए 50 लाख रुपए का अनुदान जारी किया है। इस स्कूल में चार अतिरिक्त कमरे बनाए जाएंगे।

अमृताहल्ली थाना दूर होने के कारण यहां भी एक पुलिस चौकी खोली गई है। यहां से कैंपगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे करीब होने से वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। जिससे लूट की वारदातें अधिक हो रही हैं। इसलिए दोनों थाने के कर्मचारियो ंको यहां अधिक गश्त करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा यहां कई जगहों पर 50 सीसीटीवी लगाए जाएंगे।

---

107 विदेशी नागरिक गिरफ्तार
बेंंगलूरु. वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध तरीके से शहर मेें रह रहे 1074 विदेशी नागरिकों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। व्हाइट फील्ड पुलिस ने विशेष अभियान के तहत इन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

इनमें से कुछ नाइजीरियाई नागरिक भी हैं। पुलिस के मुताबिक सुबह 6 बजे से पहले चलाए गए अभियान में इन अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उपायुक्त अब्दुल अहद ने बताया कि इन विदेशी नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। बाद में क्षेत्रीय विदेशी पंजीयन कार्यालय इनलोगों को स्वदेश वापस भेजने की कार्रवाई करेगा।

---

करंट लगने से दंपती की मौत
बेंगलूरु. शहर के बंडेपाल्या इलाके में बिजली का झटका लगने से पति पत्नी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आइटीआइ लेआउट निवासी वीरण्णा (30) और उसकी पत्नी लावण्या (26) घर के बगल में ही एक शेड बनाकर सुबह और शाम में भोजन बनाकर बेचते थेे। शेेड के लिए मकान से अस्थाई रूप से बिजली ली थी।

लावण्या शुक्रवार रात कपड़े धोने के बाद उसे तार पर डालने लगी तो बिजली के टूटे तार से उसे करंट लग गया और उसने सहायता के लिए शोर मचाया। वीरण्णा सहायता करने पहुंचा तो वह भी करंट लगने से चिपक गया और दोनों की मौत हो गई। उनके पुत्र और पुत्री कमरे में सो रहे थे। शनिवार सुबह नागरिकों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। बंडेपाल्या पुलिस मामला दर्ज कर शवों को पोस्ट मार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा।