9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पारदर्शी प्रशासन से प्रगति संभव : सदानंद

राजनीति हो लेकिन विकास में आड़े नहीं आनी चाहिए।
less than 1 minute read
Google source verification
DV sadanand gowda

पारदर्शी प्रशासन से प्रगति संभव : सदानंद

बेंगलूरु. केन्द्रीय मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने रविवार को यहां शहर के नागपुरा वार्ड में 3 करोड़ रुपए की लागत से नवीनीकृत विवेकानंद उद्यान का लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि पारदर्शी प्रशासन से ही विकास के कार्य तेजी से पूरे हो सकते हैं। राजनीति हो लेकिन विकास में आड़े नहीं आनी चाहिए। इस मौके पर नया वाकिंग ट्रैक, विश्राम गृह, हरे कचरे से खाद तैयार करने की इकाई, बाल उद्यान, इनडोर खेल उपकरणों का भी लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में महालक्ष्मीपुरम के विधायक के. गोपालय्या, पार्षद भद्रेगौड़ा, पूर्व विधायक नरेंद्र बाबू, पूर्व उपमहापौर एस. हरीश, हेमलता गोपालय्या, बीबीएमपी की शिक्षण स्थाई समिति की अध्यक्ष गंगम्मा राजण्णा सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

----

स्टार्टअप उद्यमियों के साथ कांग्रेस नेताओं ने की बैठक
बेंगलूरु. अगले लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने में जुटी कांग्रेस के नेताओं ने रविवार को शहर में स्टार्ट अप उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही सुझाव भी मांगे।

घोषणा पत्र समिति के संयोजक व राज्यसभा सदस्य राजीव गौड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंत्री प्रियांक खरगे और विधायक सौम्या रेड्डी भी शामिल हुईं।

बैठक में उद्यमियों ने कारोबार में आ रही समस्याओं और चुनौतियों के बारे में बताया था। साथ ही क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सुझाव भी दिए।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग