3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल करते हैं अच्छा मनोरंजन : हेगड़े

हेगड़े ने कहा कि राहुल गांधी जितनी बार राज्य के दौरे पर आएंगे, उतना अच्छा होगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Kumar Jeevendra

•

Updated: 15 Feb 2018, 1:19 AM IST

anant hegde

बेंगलूरु. केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल फर्जी हिंदुत्ववादी पैदा हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल के राज्य के दौरों से राज्य के लोगों का अच्छा मनोरंजन होगा। हेगड़े ने कहा कि राहुल गांधी जितनी बार राज्य के दौरे पर आएंगे, उतना अच्छा होगा, क्योंकि राज्य के लोगों को अच्छा मनोरंजन मिलेगा। साथ ही राज्य में भाजपा को भी इससे मजबूत होने का मौका मिलेगा राहुल मंगलवार को ही चार दिवसी दौरा पूरा कर लौटे हैं। उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी में पत्रकारों से बातचीत में हेगड़े ने कहा कि राहुल जितनी बार कर्नाटक आएंगे, उतना अच्छा होगा, क्योंकि कर्नाटक के लोगों को अच्छा मनोरंजन मिलेगा। राहुल जितनी बार कर्नाटक के लोगों को और मनोरंजक कार्यक्रमों की अपेक्षा है।
हेगड़े ने कहा कि आजकल फर्जी हिंदूवादी पैदा हो रहे हैं। मुझे वाकई खुशी होती है कि जब राष्ट्रवाद को भुलाया जा रहा है, वैसे में राहुल और मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने कम से कम यह याद रखना तो शुरु कर दिया है कि वे हिंदू हैं, भले ही यह फर्जी राष्ट्रवाद है। हेगड़े ने कहा कि हिंदुत्व या राष्ट्रवाद की बातें करना ही काफी नहीं है, इसे अमल में लाएं और तभी आप इस खून का सम्मान करेंगे। हेगड़े ने कहा कि भले ही आज खुद को धर्मनिरपेक्ष बताने वाले नेता खुद को हिंदू बताने से नहीं हिचक रहे हैं लेकिन इससे हमारा मकसद पूरा हो रहा है। पिछले सात दशकों से हम उन्हें अपनी संस्कृति और विरासत से अवगत कराने की कोशिश कर रहे हैं।टीपू जयंती से लेकर संविधान बदलने के लेकर दिए गए बयानों के कारण हेगड़े विवादों में रह चुके हैं। संविधान वाले बयान को लेकर मोदी सरकार और भाजपा को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार राज्य के दौरे पर आए राहुल गांधी मंगलवार को चार दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा पूरा कर दिल्ली लौटे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक