अब दोनों टीमों को मनोबल बढ़ाने के लिए चिन्नास्वामी में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है। दोनों ही टीमों के पास विराट कोहली और गौतम गंभीर जैसे दो मजबूत कप्तान हैं। आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है इसलिए परिस्थितियां और दर्शकों का समर्थन उसके लिए अतिरिक्त फायदा है। दिल्ली के पास जेसन राय, श्रेयस अय्यर, ग्लेन मैक्सवेल, ऋषभ पंत और क्रिस मॉरिस जैसे खिलाड़ी है जिसके दम पर जीत के लिए पूरा जोर लगाएगी।