मंत्रिमंडल की बैठक के बाद विधि व संसदीय कार्य मंत्री जे.सी.मधुस्वामी ने यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि बेस्काम, मेस्काम, जेस्काम, हेस्काम तथा चामुंडेश्वरी बिजली आपूर्ति कंपनी को पूर्व में अलग अलग बिजली खरीदने पर घाटा हुआ है जिसकी भरपाई के लिए सरकार ने 2500 करोड़ रुपए ब्याज मुक्त ऋण देने का निर्णय किया है।