
साध्वी वीरकांता का चातुर्मास प्रवेश
बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ चामराजपेट के तत्वावधान में साध्वी वीरकांता आदि ठाणा 4 ने शनिवार को चातुर्मास प्रवेश किया। वर्धमान जैन धार्मिक पाठशाला चामराजपेट के बच्चों ने चौदह स्वप्नों की प्रस्तुति दी।
चिकपेट शाखा अध्यक्ष चेतनप्रकाश डुंगरवाल, माणकचंद रूणवाल, गौतमचंद ओस्तवाल, प्रकाशचंद विनायकिया, किशनलाल दक, शांतिलाल समदडिय़ा, तगतराज बाफणा, संपतराज बाफणा, महावीरचंद समदडिय़ा, महावीरचंद मेहता, उम्मेदराज कांकरिया, उत्तमचंद बोहरा, महावीरचंद धारीवाल, मीठालाल गुलेच्छा, गौतमचंद धारीवाल, महावीरचंद बुबकिया, एलसी जैन, चामराजपेट धार्मिक पाठशाला के ललिता बाफना, संगीता गुलेच्छा, तरुणा लुंकड़, अध्यापक संजय कुमार कचोलिया, मीना बोहरा, मंजू समदडिय़ा आदि ने सेवाएं दीं।
-----
साध्वी जयश्री, साध्वी राजश्री, समीक्षा आदि ठाणा का शनिवार को चतुर्मास मंगल प्रवेश
केजीएफ जैन स्थानक में साध्वी जयश्री, साध्वी राजश्री, समीक्षा आदि ठाणा का शनिवार को चतुर्मास मंगल प्रवेश हुआ। वे प्रात: एंडरसनपेट से विहार कर सुमति जैन स्कूल से नगर परिक्रमा करते हुए स्थानक पहुंचीं। श्वेताम्बर स्थानकवासी संघ, त्रिशला महिला मंडल, जैन युवक मंडल, बालक व बालिका मंडल सहित बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए।
सभा में साध्वी जयश्री ने कहा कि चार महीने साधना, क्रिया, अनुष्ठान के साथ आत्मा का कल्याण करने के साथ धर्म की अराधना, जप, तप व ज्ञान प्राप्त करना ही चातुर्मास का ध्येय है। इस मौके पर मालेगांव, कोयम्बटूूर, चेन्नई व अन्य क्षेत्र से श्रद्धालु पहुंचे। स्वागत ताराचंद रातडिय़ा ने किया। संचालन कांतिलाल दुग्गड़ ने किया।
----
साध्वी नेहाश्री आदि ठाणा 5 का चातुर्मास प्रवेश
श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ अलसूर के तत्वावधान में साध्वी नेहाश्री आदि ठाणा 5 ने शनिवार को महावीर भवन अलसूर में जयकारों के साथ चातुर्मास प्रवेश किया। सभा में साध्वी नेहाश्री ने कहा कि चातुर्मास काल में सुस्ती हटकर चुस्ती बढऩी चाहिए। अलसूर संघ के मंत्री चंद्रप्रकाश मुथा ने आचार्य विजयराज के प्रति संघ की कृतज्ञता व्यक्त की।
संघ अध्यक्ष जीवराज लोढ़ा ने स्वागत किया। इससे पहले साध्वी नेहाश्री आदि ठाणा 5 जन उपस्थिति के साथ एल गुंडापाल्यम जैन स्थानक से अलसूर में चातुर्मास के लिए विहार किया। महिला मंडल के हाथों में अहिंसा संदेश लिखी तख्तियां थीं। श्रावक संघ के सदस्य साध्वीवृंद के साथ विहार सेवा में रहे। जगह-जगह पर श्रावक-श्राविकाओं ने साध्वीवृंद की अगवानी की।
Published on:
22 Jul 2018 06:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
