शरद यादव ने मंगलवार को दिल्ली में कहा कि राज्य में कुछ सीटों पर उनके अगुवाई वाले गुट का प्रभाव है, लेकिन उन्होंने इन सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। शरद गुट कांग्रेस का समर्थन करेगा। शरद ने कहा कि कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लडऩे के लिए सीटों की साझेदारी की बात नहीं बन पाने के कारण चुनाव में भाजपा को हराने के लिए उनके कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का समर्थन करने के फैसले का समर्थन किया है। शरद ने कहा कि कांग्रेस पर सीटों की साझेदारी के लिए दबाव बनाने के बजाय मौजूदा परिस्थतियों में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस का समर्थन करना सार्थक है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा पर भारी पड़ रही है।