10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिद्धरामय्या की कुमारस्वामी को सलाह, विपक्ष को ना दें मौका

विप उपचुनाव के लिए गठबंधन पहले घोषित नहीं करेगा उम्मीदवारों के नाममंत्रिमंडल विस्तार और निगम-मंडलों में नियुक्तियां भी टालने पर सहमतिबेलगावी के मामलों में बेवजह दखल नहीं देंगे शिवकुमार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Kumar Jeevendra

•

Updated: 22 Sep 2018, 1:21 AM IST

siddu

सिद्धरामय्या की कुमारस्वामी को सलाह, विपक्ष को ना दें मौका

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के भाजपा के खिलाफ बयान के बाद उपजे राजनीतिक हालात पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस व जद-एस गठबंधन समिति के अध्यक्ष सिद्धरामय्या के आवास पर दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। बताया जाता है कि कुमारस्वामी के विवादित बयान के के बाद बदलते राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सिद्धरामय्या ने अप्रसन्नता प्रकट की। सूत्रों के मुताबिक सिद्धरामय्या ने कहा कि कुमारस्वामी के बयान के भाजपा को आक्रामक होने का मौका मिल गया जबकि ऑपरेशन कमल के सहारे सरकार को अस्थिर करने की कोशिश के कारण हमें भाजपा के खिलाफ आक्रामक होना चाहिए था। सिद्धरामय्या ने कहा कि कुमारस्वामी के बयान के खिलाफ सड़क पर उतर कर भाजपा उसे मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। सिद्धू ने कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री के तौर पर ज्यादा गंभीरता से पेश आने की सलाह दी।
सिद्धरामय्या ने कहा कि भाजपा सरकार को अस्थिर करने के लिए कई हथकंड़े अपना रही है। ऐसे में हमें उसे कोई मौका नहीं देना चाहिए। अभी केंद्र की सत्ता भी भाजपा के पास है, हमें इसका ख्याल रखना चाहिए।
बैठक में मुख्यमंत्री को भाजपा के उकसावे में न आकर संयम से काम लेने की सलाह दी गई। सूत्रों के मुताबिक सिद्धरामय्या ने कुमारस्वामी से कहा कि उन्हें कुछ भी बोलने से पहले अपने शब्दों और उसके प्रभाव के बारे में सोचना चाहिए। खासकर, वैसे मसलों पर ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए जिसे लेकर विवाद हो सकता है। सिद्धू ने कुमारस्वामी को सलाह दी कि उन्हें मुख्यमंत्री पद की गरिमा का ख्याल रहना चाहिए और जो मन में वहीं नहीं बोलना चाहिए।
बैठक में येड्डियूरप्पा के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हंगामे की घटना को गंभीरता से लिया गया और भविष्य में ऐसा नहीं करने का कार्यकर्ताओं को निर्देश देने का निर्णय किया गया।
सूत्रों के अनुसार बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार सहित कोई राजनीतिक नियुक्तियां फिलहाल नहीं करने पर सहमति बनी। इसी तरह विधान परिषद की तीन सीटों के लिए उम्मीदवार और मनोनीत किए जाने वाले सदस्यों के चयन पर कोई चर्चा नहीं करने की सहमति बनी। तय किया गया कि विधान परिषद उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए जाएंगे और जिन्हें टिकट मिलेगा वे सीधे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। साथ ही चयनित उम्मीदवारों के नाम को भी गुप्त बनाए रखने पर सहमति बनी ताकि टिकट से वंचित असंतुष्टों को भाजपा लुभा नहीं पाए। बैठक में कुमारस्वामी व शिवकुमार ने कांग्रेस व जद-एस के विधायकों को लुभाने की भाजपा की कोशिशों की जानकारी दी और बताया कि लालच में आए कुछ विधायकों के बारे में जानकारी नहीं मिल रही है और कुछ विधायक लगातार येड्डियूरप्पा के संपर्क में हैं।