5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर के सामने खेल रहे बच्चों को आवारा कुत्तों ने नोचा-खसोटा

एक बच्चे की स्थिति चिंताजनक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Priya Darshan

•

Updated: 22 Oct 2018, 6:36 PM IST

street dogs

घर के सामने खेल रहे बच्चों को आवारा कुत्तों ने नोचा-खसोटा

बेंगलूरु. कलबुर्गी शहर के बाहरी इलाके में आवारा कुत्तों ने घर के पास खेल रहे बच्चों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह नोच खसोट दिया। कुत्तों के हमले में दस बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। सभी बच्चों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक बच्चे की स्थिति चिंजाजनक बताई गई है।
स्थानीय नागरिकों ने आवारा कुत्तों को पकडऩे की मांग को लेकर रविवार को जिला धिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया। विधायक फातिमा कजीन ने धरना देने वालों को समझाइश दी और कुत्तों पर नियंत्रण का आश्वासन दिया। फातिमा कनीज ने बताया कि हागारगा क्रॉस के पास स्थित अमन नगर में कई बच्चे मैदान में खेल रहे थे। लगभग बीस से अधिक कुत्तों का एक झुंड एक बच्ची अशफिया नाज (5) पर टूट पड़ा। अन्य बच्चों ने लकड़ी और पत्थरों से मार कर उन्हें भगाने का प्रयास किया। इसके बाद कुत्तों ने दूसरे बच्चों पर भी हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाया।
उन्होंने बताया कि कुत्तों के काटने से महबूब (7), मोहम्मद शोएब (9), सैयद फरहान (8), मोहम्मदी (10), अख्तरी बेगम (7), रज्जाक(7), शाहीना बेगम (8), रुखसार(8) समेत दस बच्चों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रज्जाक की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि जरूरत पडऩे पर बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती करवा कर करवा कर सरकार से सारा खर्च दिलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शहर में कई दिनों से सफाई नहीं होने की शिकायत मिली हैं। इसकी जांंच कराई जाएगी। अगर ठेकेदार दोषी है, तो उसका ठेका रद्द होगा। संंबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। कलबुर्गी नगर निगम के आयुक्त और संबंधित वार्ड पार्षद को नोटिस जारी किए जाएंगे। शहर में कई दिनों से आवारा कुत्तों की नसबंदी का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में कुत्तों से बचने आदि के सिलसिले में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक