23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नग्न अवस्था में गल्र्स छात्रावास के बाहर घूम रहा विद्यार्थी निम्हांस में भर्ती

रविकांत का एक साथी उसे किसी तरह कमरे में ले जाने में कामयाब हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification
BU

नग्न अवस्था में गल्र्स छात्रावास के बाहर घूम रहा विद्यार्थी निम्हांस में भर्ती

बेंगलूरु. बेंगलूरु विवि के ज्ञान भारती परिसर के गल्र्स हॉस्टल के बाहर नग्न अवस्था में घूम रहे स्नातकोत्तर के एक विद्यार्थी को राष्ट्रीय मानसिक आरोग्य व स्नायु विज्ञान संस्थान (निम्हांस) में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात को रविकांत (परिवर्तित नाम) हॉस्टल के बाहर दिखा। महिला सुरक्षा गार्डों के अनुसार उन्होंने उससे अपने कमरे में लौटने की अपील की।

नहीं मानने पर उसे वहीं छोडऩा पड़ा। सुबह जब हॉस्टल की लड़कियों ने उसे देखा तो इस बात की सूचना सुबह टहल रहे अन्य विद्यार्थियों को दी। रविकांत का एक साथी उसे किसी तरह कमरे में ले जाने में कामयाब हुआ।

बाद में उसे निम्हांस में भर्ती कराया गया। बीयू के एक प्रोफेसर और कुछ विद्यार्थियों के अनुसार रविकांत को कुछ मानसिक समस्या है। अपनी प्रेमिका के साथ रिश्ते टूटने के बाद से वह शायद अवसाद में है।

पूरे मामले की जांच के लिए बीयू ने एक जांच समिति का गठन किया है। निम्हांस में उसका उपचार जारी है।