
satna police
बेंगलूरु. रूटीन जांच के दौरान हत्थे चढ़े एक चोर ने पूछताछ में जो कुछ बताया, उसे सुन कर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। नतीजा दो सिपाहियों के निलंबन के रूप में सामने आया है। दोनों गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गए हैं। पुलिस के अनुसार माइको लेआउट पुलिस चार दिन पहले नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ले रही थी। एक बाइक सवार को रोकने के बाद वाहन के दस्तावेज और लाइसेंस दिखाने को कहा गया। जवाब नहीं मिलने पर उसके बैग की तलाशी ली गई तो सोने-चाँदी के आभूषण मिलेे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने ले जाकर पूछताछ की। बाइक सवार ने अपनी पहचान तमिलनाडु के आर्मुगम (31) के तौर पर कराई। उसने बताया कि एक मकान का ताला तोड़कर उसने आभूषण चुराए थे।
इसके बाद उसने जो कहा वह चौंकाने वाला था। उसने बताया कि वह एक अच्छा नागरिक बनना चाहता था लेकिन दो कांस्टेबल मधु और तिप्प ेस्वामी उसे चोरियां करने पर मजबूर करते थे। चोरी के आभूषण और अन्य चीजें बेचने पर मिलने वाली राशि में से उसे केवल दस फीसदी कमीशन मिलता था और बाकी वे दोनों हड़प लेते थे। दोनों कांस्टेबल ने उसे अन्नपूर्णेश्वरी नगर में एक किराए का घर दिलाया था और हर माह किराया भी चुकाते थे। उसे चोरी के आरोप मेें दो साल की सजा हुई थी। जब वह जेल से सजा काट कर बाहर निकला तो दोनों सिपाही उसे फिर गिरफ्तार करने की धमकी देकर चोरियां करवाते रहे।
आर्मुगम के बयान देने के बाद पुलिस आयुक्त टी.सुनील कुमार ने दोनों सिपाहियों मधु (22) और तिप्पे स्वामी (45) को निलंबित कर गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। इसकी भनक मिलने पर मधु और तिप्पे स्वामी फरार हो गए। उनके खिलाफ अन्नपूर्णेश्वरी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
-----------
पूर्व मंत्री समेत 15 पर एफआइआर
दावणगेरे. होन्नाली विधानसभा क्षेत्र के कुलगट्टी गांव में चुनाव आयोग की अनुमति के बगैर 'मुष्ठि धान्यÓ अभियान चलाने वाले पूर्व मंत्री भाजपा के एम.पी. रेणुकाचार्य समेत 15 भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ आचार संहिता भंग करने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गांव के पीडीओ भारती की शिकायत के आधार पर होन्नाली पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है।
Published on:
12 Apr 2018 06:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
