
दो और सरकारी कर्मचारी एसीबी के शिकंजे में
बेंगलूरु. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को छापामार कार्रवाई जारी रखते हुए बेलगावी और बागलकोट के दो अधिकारियों पर भी छापे मारे। एसीबी अधिकारियों ने बेलगावी जिले में खानापुर उप संभाग के सहायक वन संरक्षण अधिकारी चन्द्रेगौड़ी बी.पाटिल और बागलकोट उप संभाग के ग्रामीण पेजयल आपूर्ति विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता चिदानंद बी.मिंचिनाल के निवास और कार्यालय समेत छह ठिकानों पर छापे मारे। पाटिले के ठिकानों पर पड़े छापों में कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
छापे में नकद छह लाख रुपए, ६०० ग्राम सोने के आभूषण, ३ किलो चांदी के आभूषण, दो रोड रोलर जब्त किए। हिंडालगा केंद्रीय जेल के करीब १३ गुंटा भूमि, सीमेंट ब्लॉक तैयार करने का एक कारखाना, पुत्र के नाम बेंगलूरु में संपत्ति खरीदने का पता चला है। मिचिनाल के विजयपुर स्थित दो मकान और कार्यालय पर छापे मारे गए। तीनों जगह से कई दस्तावेज जब्त किए। एसीबी अधिकारी दस्तावेजों से मिली जानकारी के आधार पर संपत्तियों का मूल्यांकन कर रहे हैं।
जनता से सहयोग करने की अपील
एसीबी के पुलिस महानिरीक्षक चंद्रशेखर उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में नागरिकों का सहयोग जरूरी है। एसीबी की कार्रवाई में भी नागरिकों का योगदान प्रमुख रहा है। नागरिक हेल्प लाइन नंबर १०६४ या दूरभाष ०८०-२२३४२१०० पर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी सूचना दे सकते हैं।
अवैध खनन की जांच करने गए तीन सरकारी कर्मचारी विस्फोट में घायल
कोप्पल. यलबुर्गा तहसील के लिंगनाबंडी गांव में शनिवार को अवैध खनन की गतिविधियों की जांच करने गए खनन एवं भूविज्ञान विभाग के तीन कर्मचारी विस्फोट के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कोप्पल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार नागरिकों ने शिकायत की थी कि अवैध रूप से खनन के कारण उनकी मकानों की दीवारो में दरार पडऩे के अलावा पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विभाग के भूविज्ञान अधिकारी दिनेश गौड़ा, द्बितीय श्रेणी लिपिक नवीन कुमार और चालक महबूब खान जांच के लिए कार में गए थे। जांच के दौरान जब तीनों वहां खड़े डीजल टैंकर के पास पहुंचे तो अचानक विस्फोट हो गया और तीनों बुरी तरह घायल हो गए। बताया जाता है कि अभियुक्तों ने डीजल टैंकर पर पट्रोल बम फेंके थे। जिससे टैंकर फटने के कारण जोरदार विस्फोट हुआ। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
Updated on:
07 Oct 2018 04:59 pm
Published on:
07 Oct 2018 04:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
