मनमोहक भजनों की दी प्रस्तुति
बेंगलूरु. देवासी (राईका) समाज महामंडल सुब्रह्मण्यम घाटी के तत्वावधान में सावन सोमवार के उपलक्ष्य में समाज भवन में भजन संध्या आयोजित की गई। समाज के दुर्गाराम गागुड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में गायक नेनाराम देवासी ने गुरु वंदना से भजनों की शुरुआत करे हुए संत गुरु आया पावणा..., महादेव लेहरी अगड़ बम्ब महादेव....., जागो रे जागो देवासी रा जाया ....जैसे अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों ने श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। समाज की ओर से सभी देवासी समाज के संस्थानों का स्वागत किया गया एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।