धनसिंह, नवनीत, रमीला को नहीं मिला पार्टियों का साथ
बांसवाड़ा. विधानसभा आम चुनाव 2018 के तहत मंगलवार को जिले की पांचों विधानसभा सीटों के लिए प्रस्तुत किए गए नाम निर्देशन पत्रों की जांच संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने की। इसमें चार प्रत्याशियों के नामांकन दस्तावेजों के अभाव में निरस्त किए गए। अब 22 नवम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच में गढ़ी विधानसभा सीट से बीएमयूपी से हीरालाल, बांसवाड़ा सीट से बीएसपी से रकमचन्द एवं निर्दलीय प्रभुलाल मईड़ा, बागीदौरा विधानसभा सीट से बीजेपी से सुभद्रा देवी का नाम निर्देशन पत्र निरस्त किया गया। बांसवाड़ा से धनसिंह रावत का भाजपा से, घाटोल से नवनीतलाल निनामा का भाजपा से, कुशलगढ़ में रमीला व हूरपाल के कांगे्रस प्रत्याशी के रूप में दाखिल पर्चा खारिज कर दिया गया। अब पांच सीटों पर कुल 45 प्रत्याशी मैदान में रहे हैं। घाटोल विधानसभा से आठ, गढ़ी से सात, बांसवाड़ा से आठ, बागीदौरा से आठ तथा कुशलगढ़ से 14 प्रत्याशियों के आवेदन वैध पाए गए।