20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Banswara / VIDEO : बांसवाड़ा जिले में 9 नए कोरोना पॉजिटिव आने से हडक़ंप, संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 85

VIDEO : बांसवाड़ा जिले में 9 नए कोरोना पॉजिटिव आने से हडक़ंप, संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 85

Coronavirus Updates, Coronavirus In Rajasthan : दो प्रसुताओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव, नए क्षेत्रों में कफ्र्यू लगाने की तैयारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Varun Kumar Bhatt

•

Updated: 22 May 2020, 5:56 PM IST

VIDEO : बांसवाड़ा जिले में 9 नए कोरोना पॉजिटिव आने से हडक़ंप, संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 85

VIDEO : बांसवाड़ा जिले में 9 नए कोरोना पॉजिटिव आने से हडक़ंप, संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 85


बांसवाड़ा. देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की दर तेजी से बढ़ रही है। बांसवाड़ा जिले में शुक्रवार को अलग अलग जगहों पर कुल 9 नए कोरोना पॉजिटिव रोगी सामने आए। जिससे प्रशासन सहित लोगों में हडक़ंप मच गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचएल ताबियार ने बताया कि जिले में कुल कोविड-19 से संक्रमित रोगियों की संख्या बढकऱ 85 हो गई है।

कोविड-19 की चपेट में वागड़ : बांसवाड़ा के तेजपुर का एक युवक डूंगरपुर में मिला कोरोना पॉजिटिव

शुक्रवार को आई रिपोर्ट में कुल 9 लोगों का नतीजा पॉजिटिव आया है। नए पॉजिटिव केस 9 है जिसमें से सुबह दो प्रसुताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन्हें डिलीवरी के लिए उदयपुर रैफर किया गया था। इसके अलावा दोपहर को आई रिपोर्ट के अनुसार गनोड़ा में दो, कुशलगढ़ में एक, ठीकरिया में एक, खांदू कॉलोनी में एक, भागाकोट में एक, कल्लाजी की डूंगरी में एक लोग कोरोना संक्रमित आए है। प्रशासन की ओर से कोविड-19 गाइड लाइन के तहत अग्रिम कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।