
घाटोल/बांसवाड़ा. क्षेत्र में एक नाबालिग लडक़ी से सामुहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार खमेरा थाना क्षेत्र के कोटामंगरी में मंगलवार रात घर में सो रही एक नाबालिग लडक़ी को जयप्रकाश पुत्र विनोद गर्ग (23) और जिग्नेश पुत्र पूंजीलाल यादव (20) डूंगरिया अपहरण कर घर से कुछ दूरी पर ही स्थित एक खेत में ले गए और सामुहिक दुष्कर्म किया। रात में जब परिजनों ने घर से लडक़ी को गायब पाया तो उसे आसपास ढूंढऩे लगे।
कुछ ही दूर खेत में वाहन की लाईट जलती देख परिजन वहां पहुंचे तो दो युवक लडक़ी को अचेतावस्था में खेत में फेंक कर भाग गए। परिजनों ने रात में लडक़ी को खमेरा अस्पताल में भर्ती करवाया और खमेरा पुलिस को सूचना दी। घाटोल डिप्टी ताराराम और खमेरा थाना के भैयालाल आंजना ने नाबालिग लडक़ी के बयान लेकर परिजनों की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है